समान्य मानसिक योग्यता को जांचने वाला प्रश्न।
सामान्य विज्ञान के अंतर्गत दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान की समान्य जानकारी तथा परिबोध पर ऐसे प्रश्न पूछे जायेंगे जिसकी किसी भी सुशिक्षित वयक्ति से अपेक्षा की जा सकती है जिसने वैज्ञानिक विषयो का विशेष अध्ययन नहीं किया है।
इतिहास के अंतर्गत विषय के सामाजिक , आर्थिक और राजनितिक परिप्रेक्ष्य में विषय की सामान्य जानकारी पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।
परीक्षार्थियों से आशा की जाती है की वे बिहार के इतिहास की मुख्य घटनाओ से परिचित होंगे।
भूगोल विषय में ” भारत तथा बिहार ” के भूगोल पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।
” भारत तथा बिहार का भूगोल ” के अंतर्गत देश के सामाजिक तथा आर्थिक भूगोल से संबंधित प्रश्न होंगे, जिनमे भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक साधनो की प्रमुख विशेषताए सम्मिलित होंगी।
भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक आर्थिक व्यवस्था के अंतर्गत देश की राजनितिक प्रणाली , पंचायती राज , सामुदायिक विकास तथा भारतीय योजना ( बिहार के संदर्भ में भी ) संबंधी जानकारी का परीक्षण किया जायेगा।
” भारत के रष्ट्रीय आंदोलन ” के अंतर्गत उन्नीसवीं शताब्दी के पुनरुत्थान के स्वरूप और स्वभाव , राष्ट्रीयता का विकास तथा स्वतंत्रता प्राप्ति से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे।
परीक्षर्थियों से आशा की जाती है की वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका पर पूछे गए प्रश्नो के भी उत्तर दे।
0 Comments